फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   house distribution matter in spreaded in chaupal

चौपाल में छाया रहा आवास देने का मामला 

Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
house distribution matter in spreaded in chaupal
चाैपाल - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त बी पी पांडेय ने मंगलवार को हैंसर ब्लॉक में पहुंच कर कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। अभिलेख अपूर्ण और रख रखाव ठीक न होने पर नाराज हुए और उसे ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उसके बाद समग्र लोहिया गांव सुरैना में पहुंचकर जेडीसी ने चौपाल लगाकर गांववालों की समस्याएं सुनीं। जहां मनरेगा में काम न मिलने और शौचालय निर्माण में धांधली और लोहिया आवास अपात्रों को दिए जाने की शिकायत गांववालों ने की। जिस पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



हैंसर ब्लॉक में मनरेगा, राज्य वित्त, तेरहवा वित्त, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, समूहों का गठन संबंधित कागजातों का अवलोकन करने के बाद जब जेडीसी ने कैश बुक समेत अकाउंट के अन्य कागजात देखे तो उसमें गड़बड़ी देख भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अकाउंटेंट अनिल सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि अभिलेख अपूर्ण रहना ठीक नहीं है। आदत में सुधार लावें नहीं तो दंड भुगतने के लिए तैयार रहें। अभिलेखों का रख रखाव देख जेडीसी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि कबाड़ की तरह महत्वपूर्ण अभिलेख रखे गए हैं। कई कमरों को देख यही मालूम होता है कि सफाई कभी की नहीं जाती है। 


उन्होंने अभिलेखों को सही ढंग से रखवाने का आदेश बीडीओ को दिया।   समग्र लोहिया गांव सुरैना में लगाए गए चौपाल में अनवर, महेश, बाबूराम, कमलेश आदि का कहना था कि उन्हें मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है। जिस पर जेडीसी ने कहा कि रोजगार सभी को मिलना चाहिए।

यदि मांगने पर गांव में रोजगार नहीं मिलता है तो इसकी शिकायत बीडीओ से करें। गांव वालों ने कहा कि शौचालय निर्माण में धांधली तो की ही जा रही है साथ ही साथ उन्हीं लोगों को लोहिया आवास दिया गया है जिनके पास पक्का मकान पहले से है। गरीब व्यक्ति आवास से वंचित रह गए हैं।



गांववालों ने आवास में धन उगाही भी किए जाने का आरोप लगाया। जेडीसी बी पी पांडेय ने कहा कि लोहिया आवास और शौचालय की जांच करने के लिए सीडीओ को पत्र लिखा जाएगा। इसी तरह ब्लॉक में मिली गड़बड़ी के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत राम अशीष चौधरी, उमाशंकर बर्मा, सेक्रेटरी विनय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed