{"_id":"65088f919e339e18c2071f30","slug":"hospitals-and-pathology-centers-running-rampant-without-registration-will-be-investigated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-3075-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चल रहे अस्पताल, पैथालाॅजी सेंटरों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चल रहे अस्पताल, पैथालाॅजी सेंटरों की होगी जांच
विज्ञापन
सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को नामित किया जांच अधिकारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सेमरियावां। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हॉस्पिटल, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व पैथालाजी सेंटरों की जांच हाेगी। सीएमओ ने सीएचसी सेमरियावां के अधीक्षक डाॅक्टर सुरेश चंद्र को जिम्मेदारी सौंपी है।
क्षेत्र में अवैध तरीके से अस्पताल, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे सेंटर, पैथालॉजी संचालित किए जा रहे हैं। इनके पास न तो प्रशिक्षित चिकित्सक हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी। फिर भी बुखार से लेकर ऑपरेशन तक का जिम्मा उठाकर मरीजों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं। ऐसे अस्पताल एवं पैथोलॉजी सेंटर मरीजों से जांच औऱ इलाज के नाम पर मनचाहा रुपये की वसूली भी करते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ऐसे अस्पतालों एवं पैथालॉजी सेंटर पर कार्रवाई करने से परहेज करता है। इलाके के एक व्यक्ति ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी। विभाग की ओर से सेमरियावां, टेमारहमत, कोइलसा में सिर्फ एक- एक हास्पिटल, बाघनगर के एक प्रसव केंद्र, बाघनगर के एक एक्सरे सेंटर, सेमरियावां के एक डेंटल केयर सेंटर और सेमरियावां के एक पैथालॉजी सेंटर का रजिस्ट्रेशन बताया गया। इसके अलावा गांव से लेकर कस्बा, चौराहे तक हर गली-गली में अस्पताल, पैथालाजी सेंटर व डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहे हैं। कई ऐसे भी हैं, जो आगे मेडिकल की दुकान चला रहे हैं और पीछे दो कमरों में पूरा नर्सिंग होम संचालित कर रहे हैं। इन अस्पतालों में कोई डिग्री धारक चिकित्सक भी नहीं है, लेकिन हर तरह के मरीजों को भर्ती कर उनका आर्थिक शोषण के अलावा जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन पैथोलॉजी सेंटर्स पर टेक्निशियन और डॉक्टरों के नाम का बोर्ड भी नही लगा हैं, लेकिन बेहतर जांच करने का दावा करने वाले इन पैथोलॉजी सेंटर्स की जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का इलाज आगे बढ़ाना खतरनाक साबित हो सकता है। इन अवैध तरीके से संचालित अस्पताल, पैथालॉजी सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई के लिए शिकायत की गई। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक सेमरियावां सहयोगियों के साथ जांच करेंगे।
इन बाजारों में चल रहे अवैध हास्पिटल, डायग्नोस्टिक व पैथालॉजी सेंटर
सीएचसी सेमरियावां के आसपास कई अस्पताल एवं पैथोलॉजी सेंटर है, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। इसी तरह बाघनगर, उसराशहीद, चिउटना, दुधारा, दानोकुइयां, कोइलसा, सेहुड़ा सहित छोटी छोटी बाजारों में अस्पताल एवं पैथालॉजी सेंटर की भरमार है।
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पतालों, पैथालाजी सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर, एक्स-रे सेंटर की जल्द ही जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पताल, पैथालॉजी सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर और एक्स-रे सेंटर पर कार्रवाई तय है।
डॉक्टर सुरेश चंद्र, सीएचसी अधीक्षक सेमरियावां