फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hospital was running without doctor during inspection, notice sent

Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में बिना चिकित्सक चल रहा था अस्पताल, नोटिस भेजा

Wed, 17 Apr 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Hospital was running without doctor during inspection, notice sent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सेमरियावां ब्लाॅक स्थित निजी हाॅस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में तीन मरीज भर्ती मिले, जबकि मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। साफ-सफाई का भी अभाव दिखा। टीम ने व्यवस्था सही करने की चेतावनी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
एसीएमओ डॉ. रामरतन के नेतृत्व में डॉ. शैलेन्द्र सिंह व डॉ. मुबारक अली ने सेमरियावां ब्लाॅक के टेमा रहमत स्थित संस हाॅस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। यहां तीन मरीज भर्ती मिलें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं मिला। साफ सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं था। यहां आयुष्मान मित्र भी नहीं मिला। निरीक्षण टीम ने अस्पताल संचालक को दो दिन में व्यवस्था ठीक करने की चेतावनी देकर लौट गई।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम के सदस्य डॉ. मुबारक अली ने बताया कि अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। तीन मरीज मिले, जिनका ऑपरेशन हुआ था। मौके पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में व्यवस्था सुधारने का चेतावनी दी गई है। अगले निरीक्षण में व्यवस्था दुरूस्त नहीं मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed