फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hosiery businessman's body found in Kuano river

Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी में मिला होजरी कारोबारी का शव

Wed, 10 Jan 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hosiery businessman's body found in Kuano river
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के अम्मादेई गांव निवासी एक होजरी कारोबारी का शव संदिग्ध परिस्थियों में मुखलिसपुर स्थित बैराज के सीढ़ी निकट मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक घर से कैसे नदी किनारे पहुंचा। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। वैसे सीढ़ी से पैर फिसलने से पानी में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के अम्मादेई गांव निवासी करीब पचास वर्षीय कन्हैया मांझी पुत्र पल्टू माझी घर पर होजरी उद्योग लगाकर गर्म कपड़ा तैयार करके बरदहिया बाजार में बिक्री करता था। मंगलवार की शाम वह परिजनों के साथ भोजन किया। कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर मुखलिसपुर बैराज की सीढ़ी के निकट कुआनो नदी में अधेड़ का शव उतरता देखा गया। लोगों ने शोर मचाया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। शव की पहचान अम्मादेई निवासी होजरी कारोबारी कन्हैया पुत्र पलटू मांझी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल सिंह, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर हरिकेश भारती मय फोर्स पहुंचे। कन्हैया का शव नदी से बाहर निकाला गया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक का 26 वर्षीय बेटा अर्जुन, 23 वर्षीय भीम, 21 वर्षीय सुनील, 19 वर्षीय संदीप और 17 वर्षीय बेटी प्रियंका व 16 वर्षीय बेटी प्रिया के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में चल रही चर्चा को मानें तो मृतक कन्हैया को कारोबार में काफी नुकसान हुआ था। इसकी वजह से वह कर्जदार बन गया था, लेकिन परिजनों द्वारा इसे झुठलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed