फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hortriculture farming will get wing.

जिले में बागवानी व आलू की खेती को लगेंगे पंख

Thu, 05 Dec 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hortriculture farming will get wing.
दिल्ली भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलते उद्यान राज्य मंत्री श? - फोटो : KHALILABAD
जिले में बागवानी व आलू की खेती को लगेंगे ‘पंख’
विज्ञापन

- राज्यमंत्री ने बागवानी विकास और आलू की उत्पादकता बढ़ाने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर प्रदेश में बागवानी व आलू की खेती के विकास को पंख लगाने का खाका खींचा। साथ ही जंगली जानवरों से किसानों की फसलों की सुरक्षा को लेकर केंद्र पोषित योजनाओं में अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर व पेरू का एक-एक सब सेंटर बनवाने की मांग दोहराई। इस योजना से जिले के किसानों को भी फायदा होगा।

राज्य मंत्री के प्रतिनिधि मुन्नू पाल ने बताया कि राज्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को लिखित रुप से अवगत कराया है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों के किसानों की मांग है कि उन्हें फलों के बाग लगाने के लिए उच्च गुणवत्ता के पौधे एवं निवेश के साथ-बार बाड़ के लिए अनुदान की सुविधाएं मुहैया कराई जाए। एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत उत्तर प्रदेश के लिए इस वर्ष 103.62 करोड़ की कार्य योजना मंजूर की गई है, जिसे 45 जनपदों में लागू किया गया है। विभिन्न बागवानी विकास के कार्यक्रमों की इकाई लागत निर्धारित की गई है। जिसके आधार पर अनुदान की सुलभ कराई जाती है, लेकिन निर्धारित इकाई लागत 2014 की है। वर्तमान मूल्य व़ृद्घि के कारण उक्त इकाई लागत को परिवर्तित करने की जरूरत है। वर्तमान में कुफरी चिप्सोना-1, सूर्या, ख्याति तथा हॉलैंड की प्रजातियों एवं खाद्य प्रसंस्करण के लिए उपयुक्त प्रजातियों की मांग बढ़ी है। इनका बीज प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाता है। इंटरनेशनल पोटैटों सेंटर, पेरू का एक- एक सब सेंटर आगरा में स्थापित होने से आलू उत्पादकों को आधुनिक उत्पादन एवं सुरक्षा तकनीकी अपनाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed