{"_id":"57a0e2f04f1c1bc3762b913e","slug":"home-guards-staged-a-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने दूसरे दिन भी धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने दूसरे दिन भी धरना दिया
sant kabir nagar
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी होमगार्डों ने कार्य का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को दूसरे दिन भी होमगार्डों ने कार्य का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान मांग की गई कि जवानों को शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाए। साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था की जाए। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि बार-बार के आश्वासन के बाद भी मांगों के संदर्भ को कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वर्ष 2008 से ही शत प्रतिशत ड्यूटी देने की मांग की जा रही है, बावजूद इसके अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया। अयोध्या प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स के जवानों के प्रति उदासीन बनी हुई है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि होमगार्ड्स जवानों को नियमित कर दिया जाएगा, लेकिन सपा की सरकार बनने के बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ।
धरने में मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, संतोष कुमार दुबे, संजीव कुमार, रसीद अहमद, श्याम लाल, भानु प्रताप, शैलेष राय, सुरेश प्रसाद, गंगाराम चौधरी, अवधेश, गंगोत्री मिश्रा, संजय कुमार, रविंदर मौर्य, लालधर, रामवृक्ष, अमरीश यादव, बृजेश यादव, महेंद्र यादव, संजय कुमार यादव, राजू यादव, सरोज, पूनम, पुष्पा, मिथिलेश, बबिता, रीना सिंह, मिशलावती पांडेय, मालती आदि उपस्थित रहे।