फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Home Guards staged a second day

होमगार्डों ने दूसरे दिन भी धरना दिया

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Home Guards staged a second day
दूसरे दिन भी होमगार्डों ने कार्य का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को दूसरे दिन भी होमगार्डों ने कार्य का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान मांग की गई कि जवानों को शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाए। साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था की जाए। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि बार-बार के आश्वासन के बाद भी मांगों के संदर्भ को कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वर्ष 2008 से ही शत प्रतिशत ड्यूटी देने की मांग की जा रही है, बावजूद इसके अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया। अयोध्या प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स के जवानों के प्रति उदासीन बनी हुई है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि होमगार्ड्स जवानों को नियमित कर दिया जाएगा, लेकिन सपा की  सरकार बनने के बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


धरने में मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, संतोष कुमार दुबे, संजीव कुमार, रसीद अहमद, श्याम लाल, भानु प्रताप, शैलेष राय, सुरेश प्रसाद, गंगाराम चौधरी, अवधेश, गंगोत्री मिश्रा, संजय कुमार, रविंदर मौर्य, लालधर, रामवृक्ष, अमरीश यादव, बृजेश यादव, महेंद्र यादव, संजय कुमार यादव, राजू यादव, सरोज, पूनम, पुष्पा, मिथिलेश, बबिता, रीना सिंह, मिशलावती पांडेय, मालती आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed