फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Home Guards did not work on third day

होमगार्डों ने तीसरे दिन भी नहीं किया कार्य

Wed, 03 Aug 2016 11:36 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 03 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Home Guards did not work on third day
उत्तर प्रदेश होगमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिशन के बैनर तले तीसरे दिन भी जिले भर के होमगार्डाें ने कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश होगमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिशन के बैनर तले तीसरे दिन भी जिले भर के होमगार्डाें ने कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। बुधवार को धरने के दौरान होमगार्डों ने कहा कि पुलिस के जवानों के समान वेतनमान दिया जाए साथ ही जवानों को शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाए। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा होमगार्डों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। वर्ष 2008 से ही शत प्रतिशत ड्यूटी देने की मांग होमगार्ड कर रहे हैं, इसके बावजूद अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया। अयोध्या प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार हमलोगों के प्रति उदासीन बनी हुई है, जिसके कारण एक वर्दीधारी को जो समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, उन्हें धरना पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि पांच साल में होमगार्ड्स के  जवानों को नियमित कर दिया जाएगा, लेकिन सपा की सरकार बनने के बाद भी वादा  पूरा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


आठ अगस्त को लखनऊ में गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन शुरू किया जाएगा। धरने विनय कुमार पांडेय, संतोष कुमार दुबे, संजीव कुमार, रसीद अहमद, अजीत पाठक, दुर्गा प्रसाद, रणविजय, बालेश्वर, हरिराम चौधरी,  महेंद्र सिंह, कृष्ण चंद्र यादव, चंद्रदेव यादव, अमरनाथ, सुरेंद्र शर्मा,  राम दरश, रामरक्षा, श्रीनाथ गुप्ता, हेवलचंद्र, रामकृष्ण मौर्य, हर्षनाथ  राय, सुनील कुमार, सत्येंद्र कुमार, राम ललित, दर्गाही प्रसाद, मेजर यादव,  जय भारत सिंह, हरिभजन , श्याम लाल, भानु प्रताप, शैलेष राय, सुरेश  प्रसाद, गंगाराम चौधरी, अवधेश, गंगोत्री मिश्रा, संजय कुमार, रविंदर मौर्य,  लालधर, रामवृक्ष, अमरीश यादव, बृजेश यादव, महेंद्र यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed