फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Holika will be burnt at 1466 places today

Sant Kabir Nagar News: आज 1466 स्थानों पर जलेगी होलिका

Wed, 12 Mar 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt at 1466 places today
संतकबीरनगर। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने की वजह से प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को पहले रंगोत्सव और इसके बाद होने वाली जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में 1466 जगहों पर आज होलिका दहन होगा। संवेदनशील स्थलों की पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। जिसको तैयारी को अंतिम चरण में है। इसके पहले बृहस्पतिवार को रात में होलिका दहन होगा। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के 272 स्थान, दुधारा 176, धनघटा 272, महुली 243, मेंहदावल 149, बखिरा 185, बेलहरकला 120 और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के 49 स्थानों पर पुलिस निगरानी में होलिका दहन कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारिक स्तर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस बल को जगह-जगह सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जिम्मा सौंप दिया गया है। जिससे किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थिति न बनने पाए। हल्का व बीट के जिम्मेदार सभी होलिका दहन वाले गावों में जाकर संभ्रांत लोगों से जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व में हुए विवाद की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed