{"_id":"65f8820f8d18988ec1085ee6","slug":"holi-administration-alert-holika-dahan-will-be-held-at-1566-places-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111525-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : प्रशासन सतर्क, 1566 स्थानों पर होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : प्रशासन सतर्क, 1566 स्थानों पर होगा होलिका दहन
Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
- पूर्व के विवादित स्थानों को किया जा रहा है चिह्नित
- अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस कर रही निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में 1566 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पूर्व के विवादित स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी थानों में शांति कमेटी की बैठक कर ली गई है। साथ ही पुलिस टीम क्षेत्र में होली पर पूर्व में हुए विवाद को चिह्नित कर निगरानी तेज कर दी गई है। सभी थाना क्षेत्र में होलिका दहन कराने की तैयारी चल रही है। पुलिस टीम पहले से ही गांवों में जाकर होलिका दहन वाले स्थानों को देखकर वहां की हर सूचना एकत्रित करने में जुटी हुई है। संबंधित गांवों में विवाद की स्थिति व अन्य विवाद में मारपीट जैसी अन्य जानकारी जुटा रही है। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति बनने पर जल्दी कंट्रोल किया जा सके।
थानावार होलिका दहन की स्थिति
थाना स्थान
कोतवाली खलीलाबाद 272
दुधारा 176
मेंहदावल 149
बखिरा 185
बेलहरकला 120
धर्मसिंहवा 149
महुली 243
धनघटा 272
हुडदंग को कंट्रोल करने के लिए अवैध शराब पर रखी जा रही नजर
होली की हुडदंग को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की कच्ची शराब पर विशेष नजर है। पुलिस आंकड़ों पर गौर करें तो होली को देखते हुए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। एक जनवरी से 15 मार्च तक पुलिस ने 735 लीटर अवैध शराब बरामद कर नष्ट कराया। साथ ही पुलिस टीम ने 29 भट्ठियों को तोड़कर कारोबारियों पर लगाम कसने का काम किया। इसके अलावा लगातार कच्ची शराब बरामद हो रहा है।
विज्ञापन
मुसहरा को लेकर सर्तक है पुलिस टीम
धर्मसिंहवा क्षेत्र के मुसहरा गांव को लेकर पुलिस टीम पूरी तरह से सर्तक है। मुसहरा में वर्ष 2018 में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से ही सर्तकता बरती जा रही है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मुसहरा गांव में होली का त्योहार मनाया जाएगा।
होलिका दहन व होली पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की तैयारी चल रही है। थानों में बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश दिए गए हैं। हल्का और बीट चौकीदारों को भी सचेत रहने के लिए बता दिया गया है। पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी