फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hole in the middle of the road due to breaking of pipe, accidents are happening every day

Sant Kabir Nagar News: पाइप टूटने से बीच सड़क में बना होल, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

Sat, 12 Aug 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hole in the middle of the road due to breaking of pipe, accidents are happening every day
मेंहदावल नगर पंचायत के शीतला माता मंदिर के पास वाली सड़क के बीच में टूटा हयूम पाइप।
मेंहदावल नगर में शीतला माता मंदिर सोनौरा बाईपास मार्ग का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेहदावल। नगर पंचायत में स्थित शीतला माता मंदिर सोनौरा मार्ग पर ह्यूम पाइप टूटने से चार फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जिम्मेदारों की संवेदना नहीं जग रही है। जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित शीतला माता मंदिर चौराहे से बीएम सिटी मार्ग पर सोनौरा जाने वाली सड़क वर्तमान समय में दुर्घटना का सबब बन गई है। मंदिर के पास जल निकासी के लिए लगा ह्यूम पाइप टूट गया है, जिसके कारण सड़क में चार फीट गहरा होल हो गया है। जिसके कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी धीरज पाल, समर बहादुर सिंह, डॉ. के.एम सिंह, जगलाल साहनी आदि लोगों का कहना है कि काफी दिनों से बीच सड़क में बना गड्ढा मुसीबत बना हुआ है। इस सड़क से प्रतिदिन बिसौवा, दमका, ददरा, सडहरी, जमुरिया कला, जमुरिया खुर्द, कुड़वा समेत लगभग 30 गांव के लोग मेंहदावल बाजार तहसील मुख्यालय तक आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत दर्ज कराने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। वार्ड सभासद आशीष सिंह ने कहा कि करीब दो माह से सड़क में लगाया गया है ह्यूम पाइप क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण सड़क में गहरा गड्ढा बन गया है। कई लोग इसमें गिर कर घायल हो चुके हैं। इसकी मरम्मत करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को काफी पहले ही सूचना दी गई। इसके बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया। ईओ संदीप कुमार सरोज ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं थी, अब जानकारी हो गई है। जल्द ही इसकी मरम्मत करा दी जाएगी।


होल में स्कूटी का पहिया फंसने से युवक हुआ था जख्मी
दो दिन पूर्व स्कूटी से जा रहे एक युवक के स्कूटी का पहिया इस होल में फंस गया। जिसके कारण सड़क पर गिरने से गंभीर चोट लगी। इसके पूर्व सीयर गांव के ही एक व्यक्ति का पैर होल में फंसने से गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed