{"_id":"677d6cd9051471ea770c1a7d","slug":"hockey-competition-trial-on-17th-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126692-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाॅकी प्रतियोगिता का ट्रायल 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाॅकी प्रतियोगिता का ट्रायल 17 को
Tue, 07 Jan 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का जनपदीय और मंडलीय ट्रायल 17 जनवरी को होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता दो से आठ फरवरी तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर में होगी।
इस प्रतियोगिता के लिए जनपदीय ट्रायल 17 जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। यहां से सफल खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 18 जनवरी को बस्ती स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति जिस पर अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड शाखा का नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित हो लेकर आना अनिवार्य है। संवाद