फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   HM Amit Shah appealed to vote in favor of BJP candidate, addressed a public meeting in Sant Kabir Nagar

Lok Sabha Election: गृह मंत्री अमित शाह ने अखिलेश-राहुल पर ली चुटकी, कहा- 1 जून के बाद ये विदेश चले जाएंगे

Thu, 23 May 2024 04:31 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 23 May 2024 04:31 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो उन्होंने गुंडों को उलटा लटका दिया। एक तरफ घपले, घोटाले करने वाले है और दूसरी तरफ साफ काम करने वाले मोदी हैं। यूपी को देश का नंबर वन प्रदेश बनाना है।

विज्ञापन
HM Amit Shah appealed to vote in favor of BJP candidate, addressed a public meeting in Sant Kabir Nagar
तीसरी बार फिर मोदी सरकार की अपील करते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस पांच चरण के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। राहुल बाबा आएंगे तो बताना इस बार 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे। अखिलेश तो चार सीटे भी नहीं पा रहे हैं। वे बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने राम मंदिर का निर्माण लटका कर रखा था। जब नरेंद्र मोदी को आपने पीएम बनाया तो उन्होंने जय श्री राम को स्थापित किया। यह चुनाव राम मंदिर पर गोली चलाने वालों और राम को स्थापित करने वालों के बीच का चुनाव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के लोग एससी-एसटी का आरक्षण मुसलमान को देना चाहते हैं। जब तक मोदी है, तब तक पिछड़ा वर्ग का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता है। एक जून को चुनाव के बाद राहुल बाबा और अखिलेश यादव छुट्टी पर विदेश चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले गुंडा राज कायम था। योगी की सरकार बनी तो उन्होंने उन गुंडों को उलटा लटका दिया। एक तरफ घपले, घोटाले करने वाले है और दूसरी तरफ साफ काम करने वाले मोदी हैं। यूपी को देश का नंबर वन प्रदेश बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed