{"_id":"6783ff463e3193b2170af941","slug":"history-sheeters-body-found-in-river-under-mysterious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-126993-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हिस्ट्रीशीटर का रहस्यमय परिस्थितियों में नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हिस्ट्रीशीटर का रहस्यमय परिस्थितियों में नदी में मिला शव
Sun, 12 Jan 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थानाक्षेत्र के भगौसा निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव आमी नदी से बरामद किया गया। वह अपने थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर था। उसके परिजनों ने 6 दिन पूर्व ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की सुबह भगौसा गांव के निवासी अदालती बनमानुष का शव गांव के पास से नदी से बरामद किया गया। शव को मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि अदालती का गांव भगौसा पहले दुधारा थाने में था। वह दुधारा थाने के बहुत पुराने हिस्ट्रीशीटर था, उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। अदालती छह दिन पूर्व घर से लापता हो गए थे। इसकी गुमशुदगी बेलहर थाने में दर्ज कराई गई थी रविवार को उनका शव बरामद किया गया। नाध्यक्ष नंदू गौतम ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।