फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   History sheet of 13 miscreants of the district was opened

Sant Kabir Nagar News: जिले के 13 बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Wed, 26 Apr 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
History sheet of 13 miscreants of the district was opened
संतकबीरनगर। जिले की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के 13 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। एसपी ने संबंधित थाना क्षेत्र के एसओ को इनकी निगरानी कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में घटित अपराधों के पर्दाफाश, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया है। उसी अभियान की कड़ी में पूर्व में पेशेवर बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए चिह्नित किया है। एक जनवरी 2023 से अब तक विभिन्न मामलों में प्रकाश में आए कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा, महुली, बखिरा व बेलहरकला के 13 शातिर बदमाशों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के तेनुहारी अव्व्ल के रहने वाले अमित त्रिपाठी, बनियाबारी निवासी महेश गौड़, बालूशासन निवासी दिलीप राय, पुरानी तहसील निवासी गुड्डू, राजा उर्फ पीटर, बिसरापार निवासी नितेश गुप्ता की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह महुली क्षेत्र के पानाराम निवासी राजू उर्फ राजीव, तरयापार निवासी विकास पांडेय, धनघटा क्षेत्र के खरबुजहिया निवासी चंद्रिका निषाद, छोटी रुपिन गांव निवासी जय सिंह, बखिरा क्षेत्र के औघड़ टोला बखिरा निवासी नूर आलम, लेडुआ-महुआ निवासी मोहम्मद जमा और बेलहर कला क्षेत्र के परसिया निवासी विनोद चौधरी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने क्षेत्र के शातिर बदमाशों की गतिविधियों की निगरानी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed