{"_id":"5dbb177f8ebc3e015c0ccf5c","slug":"hindu-youa-wahini-nagar-sanyojak-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp3274909143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा के नगर संयोजक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा के नगर संयोजक की हादसे में मौत
विज्ञापन
मगहर में मृतक सोनू कुमार के घर पर लगी भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
हियुवा के नगर संयोजक की हादसे में मौत
- मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद, बाद में हाईवे पर मिले थे घायल
- मौत की वजह पर अभी परिजन चुप, लोगों में तरह-तरह की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के आमी नदी के नौदरिया पुल पर बुधवार की देर शाम लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें हियुवा के नगर संयोजक को काफी चोटें आईं। बाद में वह हाईवे पर हुए हादसे में घायल हो गए। लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं।
नगर पंचायत मगहर के काजीपुर मोहल्ला निवासी हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक सोनू कुमार पुत्र मुन्ना बुधवार की देर सायं नित्य क्रिया के लिए आमी नदी स्थित नौदरिया पुल के निकट गए हुए थे। उसी दौरान आमी नदी में मूर्ति विसर्जन कर रहे कुछ युवकों के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद फिर मारपीट हुई। घटना की जानकारी होते ही उनके कुछ दोस्त भी मौके पर पहुंच गए और मामला बढ़ गया। इस बीच सोनू कुमार के एक दोस्त ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंच पाती दूसरा पक्ष ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बंधे के सहारे हाईवे से भाग निकला। इसके बाद सोनू कुमार अपने दोस्तों के साथ पुलिस चौकी मगहर गए। जहां उनके दोस्त रंजीत कन्नौजिया ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाले लोग हाईवे से निकल रहे हैं। रंजीत पुलिस के साथ सेमरा बाईपास स्थित तिराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने के लिए पहुंच गए। सोनू भी उनके पीछे निकले लेकिन वह कहां गए किसी को कुछ पता नहीं लगा। इधर सेमरा बाईपास स्थित तिराहे पर कुछ देर बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को आता देख उसे रोकने का प्रयास किया। चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा। सेमरा बाईपास पर पैदल गई पुलिस दोबारा चौकी पर आकर जीप लेकर रंजीत के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किए। अभी वह रैना पेपर मिल के आगे मंझरिया मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सूचना मिली कि सेमरा गांव से आगे केशरीनंदन स्कूल के रास्ते के सामने हाइवे पर सोनू दुर्घटना में घायल हो गए हैं। पुलिस आनन-फान में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रंजीत कन्नौजिया के सहयोग से हादसे में घायल सोनू कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाई जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज केएन शाही ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सेमरा गांव के आगे हाइवे पर दुर्घटना में घायल होकर पड़ा है। जिसकी पहचान सोनू कुमार के रूप में उसके साथियों ने की। मौके पर पहुंचकर घायल युवक को संयुक्त जिला चिकित्सालय भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगना बता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।