{"_id":"677d6d11b8a4d00f9b03fbb7","slug":"himanshu-won-two-medals-in-south-asian-karate-championship-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-126696-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में हिमांशु ने जीते को दो मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में हिमांशु ने जीते को दो मेडल
Tue, 07 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कराटे खिलाड़ी हिमाशु सिंह शिल्ड के साथ।
संतकबीरनगर। जिले के अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी हिमांशु सिंह को साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में दो मेडल मिले हैं। उन्हें कराटे की कुमीते विधा में गोल्ड तथा काता में सिल्वर मेडल मिला है। वह आगामी जुलाई में नार्वे में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
मेरठ के राधे गोविंद पब्लिक स्कूल में 4 व 5 जनवरी को जेएसके साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप 16 वर्ष की आयु और 45 किलो भार वर्ग में कराटे की दो विधाओं में मेडल जीते हैं। उनका नार्वे के ओस्लो में आयोजित टेकन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भी चयन हो गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 1 से लेकर 6 जुलाई 2025 तक ओस्लो में आयोजित होगी। मगहर क्षेत्र के रसूलपुर निवासी राष्ट्रीय पहलवान किसान बालकृष्ण सिंह के पुत्र हिमांशु अब तक कराटे की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं।