फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   High tension wire fell, power supply of 25 villages stalled

हाईटेंशन तार गिरा, 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

Tue, 11 Oct 2022 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
High tension wire fell, power supply of 25 villages stalled
धर्मसिंहवा नगर पंचायत के पास सड़क पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार। - फोटो : KHALILABAD
हाईटेंशन तार गिरा, 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

- 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली
- उपभोक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
धर्मसिंहवा। खेसरहा फीडर से जुड़े 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति हाईटेंशन तार गिर जाने से ठप हो गई है। शिकायत के बाद भी विद्युत कर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पंचायत धर्मसिंहवा के कुछ हिस्से सहित लगभग 25 गांवों की सप्लाई सोमवार रात से ठप है। कारण यह है कि नगर पंचायत के पश्चिम हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया है। जिससे क्षेत्र के धर्मसिंहवा कस्बा, गौरीराई, छिबरा, केंचुआखोर, बरगदवा, सेवाइचपार, बेलराई, बढ़या सहित लगभग 25 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 24 घंटे के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जिससे उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। इन इलाकों में सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा फीडर से बिजली की सप्लाई होती है। अतिवृष्टि होने के कारण इन इलाकों में फाल्ट की वजह से इसी सप्ताह में चार दिन बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो अभी बहाल हुई थी कि सोमवार दोपहर से नगर पंचायत धर्मसिंहवा के पश्चिम सड़क के बगल में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। क्षेत्रीय प्रमोद कुमार, गुलाब प्रसाद, अमितेश त्रिपाठी, शिवकुमार, रघुनाथ, दीनदयाल, आशीष गुप्ता, जयशंकर प्रसाद, शशि साहनी, अमरेंद्र कुमार, रामचंद्र, अजीत कुमार और राजू पांडेय आदि ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों को फोन कर जब बताया गया तो कर्मी ने अगले दिन बनाए जाने की बात कहकर फोन काट दिया। लोगों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था समय रहते ठीक नहीं की गई तो लोग आंदोलन करने को विवश होंगे। इस संबंध में जेई शिवाकांत मौर्या ने बताया कि भारी बारिश के चलते तमाम जगहों पर लोकल फाल्ट हो रहा है।, जिन्हें विद्युत कर्मियों की मदद से बारी-बारी ठीक करवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed