{"_id":"6660ae33275ba029b8031216","slug":"help-in-environmental-balance-by-planting-trees-kapil-dev-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115582-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन में करें सहयोग : कपिल देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन में करें सहयोग : कपिल देव
Wed, 05 Jun 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। माटी फाउंडेशन परशुरामपुर के तत्वाधान में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों को पौधा देकर पर्यावरण संरक्षित रखने के प्रति संकल्प दिलाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया है।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रवक्ता कपिल देव चौधरी ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने में पेड़ पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे समस्त वातावरण शुद्ध होता है। वे वातावरण में व्याप्त कार्बन डाईआक्साइड को अवशोषित कर प्राणवायु आक्सीजन प्रदान करते हैं। सेवानिवृत्त प्रवक्ता रविन्द्र नाथ चौधरी ने कहा कि निरंतर बढ़ती आबादी देश के लिए खतरा है। पेड़ पौधे जहां ऑक्सीजन देते हैं, वहीं खाद्य, जल एवं आहार शृंखला को आगे बढ़ाने में भी बड़ा योगदान होता है।
सूर्य प्रकाश चौधरी ने कहा कि हम सभी का परमकर्तव्य है कि जिस प्रकार परिवार को बनाने के लिए हम बेटे-बेटियों का पोषण करते हैं। ठीक उसी प्रकार सामाजिक वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों में पौधा वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ देवेंद्र सिंह, दीपेंद्र पटेल, हरिनाथ पटेल, राम केश चौधरी, जितेंद्र पटेल, अजित, फूलचंद्र आदि मौजूद रहे।