{"_id":"69580677dc41bfd318096d47","slug":"helmet-wearers-honored-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143762-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हेलमेट पहन कर चलने वालों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हेलमेट पहन कर चलने वालों को सम्मानित किया
विज्ञापन
-लोगों को यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। टीएसआई परमहंस ने यातायात पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड के साथ मेंहदावल बाईपास से मधुकुंज तिराहा, बरदहिया, गोला बाजार आदि प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता से संबंधित रैली का आयोजन कर लोगों को यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाई। हेलमेट पहन कर चलने वालों को सम्मानित किया।
यातायात चेतना रैली में यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे। रैली के माध्यम से नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने की अपील की गई। यातायात पुलिस ने रैली के दौरान पोस्टर, बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
टीएसआई परमहंस ने बताया कि यातायात नियम का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है, बल्कि बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी से अपील किया कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
विज्ञापन
रैली में एसआई सुरेंद्र यादव, अभय राय, हेड़ कांस्टेबल सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।