फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heavy rain with storm, electricity system disrupted

Sant Kabir Nagar News: आंधी के साथ जमकर बारिश, बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई

Fri, 21 Jun 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain with storm, electricity system disrupted
देर रात आई आंधी से नेदुला के पास बिजली के एचटी लाइन पर गिरे पेड को क्रेन से हटाते बिजलीकर्मी। स
- नेदुला के पास तार पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

-ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोकल फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित रही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार की देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर के नेदुला के पास बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई। एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो दूसरी तरफ बिजली नहीं रहने से परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों का भी हाल बुरा रहा। पूरी रात बिजली नहीं आई।
पिछले कई दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना था। लोग गर्मी से बेहाल थे। इस बीच बुधवार की देर रात अचानक बादल छा गए और तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ आंधी-पानी के चलते बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि शहर में मड़या से नेदुला की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली के तार पर पेड़ गिर गया, जिसके कारण आपूर्ति ठप रही। इसके कारण रात भर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बिजली न रहने से लोग उमस भरी गर्मी में जूझने को मजबूर हुए। हालांकि सुबह होने पर बिजलीकर्मी ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटवाया और आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगों को राहत मिल सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। आंधी-पानी में बेलवासेंगर में दो विद्युत पोल टूट कर गिर गए, जिसके कारण करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता मेंहदावल पीके गुप्ता ने बताया कि आंधी-पानी में पोल टूट कर गिर गए थे। इन्हें बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

बारिश में शहर में जलभराव, झेलनी पड़ी परेशानी
बुधवार की देर रात बारिश होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव हो गया। स्थिति यह रही कि शहर के अंसार टोला, बरई टोला, पालिका कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों पर पटरियों पर पानी भरा रहा, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। हालांकि सुबह होने पर पालिका प्रशासन ने मशीन लगाकर जलनिकासी कराई। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि जहां पर भी जलभराव हुआ था, वहां मशीन लगाकर जलनिकासी करा दी गई है।


पूरी रात गुल रही बिजली
ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी व बारिश का असर दिखा। मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। जिसके कारण पंखे व कूलर बेकार हो गए। बारिश बंद होने के बाद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार, राम मिलन आदि ने कहा कि आंधी-पानी आने से पूरी रात बिजली नहीं आई, इसके कारण परेशानी झेलनी पड़ी।

आंधी व बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था में दिक्कत आई, जिसे बाद में ठीक करा दिया गया है। अब सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति हो रही है।
- केएन शुक्ल, एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed