फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heat wave: Temperatures cross 41 degrees Celsius, school timings changed

गर्मी का सितम : पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार, स्कूलों का समय बदला

Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Heat wave: Temperatures cross 41 degrees Celsius, school timings changed
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छांव में बैठे हुए-
संतकबीरनगर। गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सुबह से ही तेज धूप होने से लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। गर्मी को देखते हुए स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के समय में परिवर्तन कर दिया है। वहीं अस्पतालों में हीट वेव से बचाने के लिए कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह में हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब पारा लगातार चढ़ रहा है। मंगलवार को जहां न्यूनतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका असर यह रहा कि 10 बजे के बाद ही सड़कों पर लोगों की भीड़ कम होने लगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के समय में परिवर्तन कर दिया है। परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग गर्मी से इधर कदर परेशान रहे हैं खुद को घरों में कैद कर लिया। जिनको बहुत जरूरी था, वह निकले पर मुंह पर गमछा बांधकर ही निकले। जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में कोल्ड वार्ड तैयार कर लिया है। लोगों को हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed