फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heat wave continues, mercury crosses 44, people facing problems

Sant Kabir Nagar News: लू बरकरार, पारा 44 पार, परेशानी झेल रहे लोग

Mon, 17 Jun 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Heat wave continues, mercury crosses 44, people facing problems
संतकबीरनगर। जिले में पारा 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं लू के चलते लोगों का घरों से निकला मुश्किल है। अभी तीन से चार दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सोमवार दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतर लोग घरों में ही रहने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही लू चलने से लोग बेहाल नजर आए। तेज धूप में जो लोग बाहर निकले वह मुंह पर गमछा बांधे रहे। जरूरी काम निपटाने के बाद घर लौट गए। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इक्का- दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए, वह लोग भी छांव की तलाश में भटकते रहे। शहर के मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर तेज धूप से बचने का प्रयास करते रहे। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से रात में लोगों को उमस भरी गर्मी जूझने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


शीतल पेय का सहारा
शहर के विभिन्न स्थानों पर शीतल पेय की दुकानें खुल गई है। यहां पर लोग पहुंच रहे हैं और शीतल पेय का सेवन कर गर्मी से बचाव का प्रयास करते नजर आए। बनियाबारी के पास बेल का शर्बत, गन्ने का रस, नींबू पानी, सत्तू, शिकंजी आदि की दुकानों पर भीड़ रही। यहां मिले रामानुज कुमार, अरविंद आदि ने कहा कि गर्मी से काफी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में शीतल पेय का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू और गर्मी से अभी तीन से चार दिन राहत के आसार नहीं हैं। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। पानी का सेवन थोड़ी-थोड़ी देर में करते रहें।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed