फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heat wave: 15 beds will be reserved in the district hospital

हीट वेव : जिला अस्पताल में 15 बेड होंगेे आरक्षित

Thu, 04 Apr 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Heat wave: 15 beds will be reserved in the district hospital
-सीएमओ कार्यालय की स्वास्थ्य टीम ने जिला अस्पताल की तैयारियों को परखा
विज्ञापन

- सीएमस के साथ बैठक कर समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम विभाग की तरफ से हीट वेव की चेतावनी जारी होने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही हीट वेव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। एक तरफ सभी सीएचसी में कोल्ड वार्ड बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल में 15 बेड आरक्षित करने की पहल विभाग ने शुरु कर दी है। सीएमओ कार्यालय की स्वास्थ्य टीम ने जिला अस्पताल पहुंच कर तैयारियों को परखा। साथ ही सीएमएस के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
बता दें कि अप्रैल माह में ही तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पारा चढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। लोगोें का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज गर्मी के चलते राहगीरों की हलक सूख जा रही है। अभी पूरा अप्रैल, मई और जून माह बाकी है।
विज्ञापन

हिट वेव की चेतावनी जारी होने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। प्रशासन की ओर से मातहतों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद सीएमओ कार्यालय के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्य, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय के साथ बैठक की। जिसमें यह तय किया गया है कि अस्पताल में कम से कम 15 बेड इसके लिए आरक्षित कर दिए जाएं। ताकि हिट वेव की शिकायत आने पर मरीज का तत्काल इलाज किया जा सके। इसके अलावा हिट वेव के लिए जो भी जरूरी संसाधन हैं उसे मंगा लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्य ने बताया कि सीएचसी पर हिट वेव के लिए कोल्ड वार्ड बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल में भी तैयारी चल रही है। गर्मी तेजी से बढ़ने के साथ तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। वहीं सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि हिट वेव को लेकर जिला अस्पताल में वार्ड दो से तीन दिन में तैयार करा दिया जाएगा। इस दौरान अस्पताल मैनेजर फैजान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed