फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health workers protested against the clerk

Sant Kabir Nagar News: लिपिक के विरोध में उतरे स्वास्थ्यकर्मी

Fri, 04 Jul 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Health workers protested against the clerk
सीएमओ का घेराव करते सीएचसी अधीक्षक व अन्य कर्मचारी
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक के खिलाफ जिले के सभी सीएचसी अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम व अन्य कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। शुक्रवार को इन कर्मियों ने सीएमओ का घेराव किया। डीएम से भी मिले। अधिकारियों को ज्ञापन देकर लिपिक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीएमएस संघ के अध्यक्ष डॉ श्वेतांक सिंह, महामंत्री डॉ. वरूणेश दुबे के नेतृत्व में एनएचएम के कर्मचारियों वे समस्त सीएचसी पीएचसी के अधीक्षक सीएमओ कार्यालय पर इकट्ठा हुए। उसी दौरान सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया पहुंच गए। कर्मचारियों ने सीएमओ को गाड़ी से उतरते ही घेर लिया। अध्यक्ष श्वेतांक सिंह ने कहाकि कार्यालय में तैनात लिपिक राकेश श्रीवास्तव के जरिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पटल सहायक का कार्य देखा जाता है।
विज्ञापन

यह प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध लगातार शिकायतें कराते हैं। राजकीय पत्रावलियाें को शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराकर विभिन्न प्रकार की शिकायतें अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध पोर्टलों व अन्य माध्यमों से कराते है। जिस कारण से समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी इन्हीं कार्यों में उलझे रहते हैं। जिससे सरकारी कार्य भी बाधित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बाहरी व्यक्तियों से अपने पटल संबंधी कार्यों को करवाते हैं, तथा उन्हीं व्यक्तियों से वसूली करवाते हैं। कनिष्ठ लेखा लिपिक होने के बावजूद भी इनको टंकण का कार्य नहीं आता है। इनसे कार्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी मानसिक रूप से पीड़ित है। इनके द्वारा अपने पटल से संबंधित कार्यक्रमों में कोई रूचि नहीं ली जाती है।
ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए जिससे की अधिकारी व कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से कर सके। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी डीएम के पास पहुंचे वहां भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. आईडी गौरव, डॉ. प्रशांत, जितेंद्र, डॉ. उमर हसरत, डॉ. शैलेंद्र सिंह, एनएचएम के राजेश पांडेय, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed