फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health workers honored for being selected in Kayakalp

Sant Kabir Nagar News: कायाकल्प में चयनित होने पर स्वास्थ्य कर्मियों कोे किया सम्मानित

Wed, 07 Feb 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Health workers honored for being selected in Kayakalp
सीएचसी खलीलाबाद पर कायाकल्प के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रमाण वितरित करते सीएमओ
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों को कायाकल्प अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। इसमे सभी को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

कायाकल्प अवार्ड के लिए शासन स्तर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को जिले में प्रथम स्थान मिला था। जिसके बाद मंगलवार को सीएचस परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुरेब, आरोग्य केंद्र गड़सरपार और आरोग्य केंद्र बड़गो के कर्मियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ़ रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड के तहत चुना गया है। यह यहां के कर्मियों के मेहनत का नतीजा है कि आज इस अस्पताल को जिले में पहला स्थान मिला। इसके साथ ही परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बृहद सेमीनार का आयोजन भी हुआ। मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ़ वी के सोनी ने मानसिक रोग से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ़ एस डी ओझा, अपर सीएमओ डॉ़ वी पी पांडेय, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, एससी पांडेय, अखिलेश चौधरी, सत्यब्रत तिवारी, दिनेश चौधरी, आमोद मिश्रा, दिनेश मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed