फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health workers' dues were paid and they received relief.

Sant Kabir Nagar News: -स्वास्थ्यकर्मियाें का हुआ बकाया भुगतान, मिली राहत

Tue, 17 Feb 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Health workers' dues were paid and they received relief.
संतकबीरनगर। एसएनए स्पर्श पोर्टल से भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भुगतान न होने से परेशान स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को आखिरकार राहत मिली। शासन स्तर से एनएचएम कर्मियों सहित आशा और आशा संगिनी का भुगतान उनके खाते में आ गया है। इससे उनकी आर्थिक तंगी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आशा और आशा संगिनी के पारिश्रमिक भुगतान सहित एनएचएम कर्मियों के मानदेय को लेकर अमर उजाला ने रविवार के अंक में सुधारने की व्यवस्था की बिगड़ गई हालत शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस मामले में सीएमओ ने विशेष रुचि दिखाई।
विज्ञापन

इसका प्रतिफल रहा कि सोमवार को एनएचएम कर्मियों को दिसंबर और जनवरी का भुगतान हो गया है। इसके साथ ही आशा और आशा संगिनी को मार्च और दिसंबर 2025 का भी भुगतान हो गया है। इसके साथ ही आशा और आशा संगिनी के जनवरी माह के भुगतान का बिल राज्य स्तर को भेज दिया गया है, जिसके एक से दो दिन में भुगतान होने की उम्मीद है। भुगतान होने से स्वास्थ्य कर्मियों की आर्थिक तंगी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
एनएचएन कर्मियों के मानदेय और आशा व आशा संगिनी के पारिश्रमिक का भुगतान हो गया है। जो भी भुगतान अभी लंबित है, उसकी भी बिल राज्य स्तर को भुगतान के लिए भेजी गई है। जल्द ही शत- प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करा दिया जाएगा।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed