{"_id":"648df0d479db49192c07b82d","slug":"health-problem-khalilabad-news-c-7-1-210696-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तेज बुखार से पीड़ित बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तेज बुखार से पीड़ित बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज रेफर
Sat, 17 Jun 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में गर्मी से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शनिवार की शाम को एक बुजुर्ग जिन्हें तेज बुखार था, इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल के आईसीयू और जनरल वार्ड में विभिन्न बीमारियों के करीब 35 मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 1200 के करीब मरीज इलाज के लिए आते हैं। जिनका इलाज कर चिकित्सक दवा लिखते हैं। उन्हें पांच दिन के बाद फिर बुलाया जाता है। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 17 मरीज भर्ती हैं, तो आईसीयू में बच्चों समेत 18 मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है। शनिवार शाम को इमरजेंसी में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग तेज बुखार से पीड़ित थे, परिजन उन्हें लेकर आए थे। उनको देखते ही चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. वरूणेश दुबे ने बताया कि अस्पताल में गर्मी से किसी भी मौत नहीं है। एक बुजुर्ग आए थे। गंभीर थे तो उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वैसे दुर्घटना से पीड़ित मरीज ही इमरजेंसी में अधिक आते हैं।