फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health of 2 sisters deteriorated in Sant Kabir Nagar, it is suspected that they fell ill after eating apples

Sant Kabir Nagar News: सेब खाकर दो सगी बहनों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत- दूसरी गंभीर

Tue, 23 Jul 2024 06:42 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Health of 2 sisters deteriorated in Sant Kabir Nagar, it is suspected that they fell ill after eating apples
सेब - फोटो : istock

मेंहदावल क्षेत्र के गोविंदपुर मईला गांव में सेब खाने के बाद अचानक दो सगी बहनों की तबीयत बिगड़ गई। घर में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में बच्चियों को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां उपचार में दौरान एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी बहन की हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मेंहदावल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मईला निवासी शेखर यादव की दोनों पुत्री मनीता यादव (19) व संगीता यादव(8) ने सोमवार का उपवास रखा था।
विज्ञापन


देर रात 10 बजे गांव के पास स्थित बाराखाल चौराहे से सेब लाकर खाया। इसके बाद दोनों सोने चली गई। कुछ देर बाद ही दोनों की स्थिति काफी बिगड़ने लगी। सीने व पेट में दर्द व गले में दर्द की शिकायत परिवार के लोगों से किया। दोनों को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर छोटी बेटी संगीता यादव को चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया। मनीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में स्थिति गंभीर देख उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


पिता शेखर यादव तथा परिजन भी बच्चियों के व्रत का जिक्र करते हुए बताया की बच्चियां सेब खाकर सोने चली गई थी। रात में अचानक पेट दर्द की शिकायत किया और तब हम लोग दोनों बच्चियों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां छोटी बेटी संगीता को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया जबकि दूसरी बेटी का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed