{"_id":"677ebabb7bff9b627b0ebfe0","slug":"health-is-deteriorating-due-to-drinking-less-water-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126785-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पानी कम पीने से बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पानी कम पीने से बिगड़ रही सेहत
Wed, 08 Jan 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों का इलाज करते डाॅ. राम शंकर।
संतकबीरनगर। सर्दी में पानी का कम सेवन स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है, इससे खांसी, बुखार समेत हाइपोथर्मिया जैसी स्थिति हो रही है, प्रतिदिन चार से पांच लोग इस बीमारी से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बचाव के उपाय बता रहे हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल में 930 मरीज पहुंचे। मरीजों में बुखार, सांस के अलावा पेट दर्द, पेट साफ न होने, कब्ज, बदहजमी, त्वचा में सुन्नपन, कठोरता, खुजली संबंधी बीमारियों के मरीज भी काफी संख्या में आए। उपचार के दौरान मरीजों से पूछा गया तो सर्दी में पानी का सेवन कम करने की जानकारी सामने आई। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय पानी का सेवन करें। लोग ठंड की वजह से पानी का सेवन कम करते हैं। जिसकी वजह से वह लोग बीमारी के चपेट में आ जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
कम पानी पीने से नुकसान
- कब्ज की समस्या हो सकती है।
- मूत्र मार्ग में संक्रमण का खतरा हो सकता है।
- किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
- स्किन डिहाइड्रेशन हो सकता है।
- एनर्जी लेवल कम हो सकता है और मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
- लार की कमी होने पर बोलना, निगलना और यहां तक कि सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है।