फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health facility avelable

Sant Kabir Nagar News: मरीजों को राहत, एमसीएच में भी शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड

Fri, 26 May 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
health facility avelable
जिलाअस्पताल के एमसीएच विंग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लगी महिलाओ की भीड़।संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी लाइन से मरीजों को अब निजात मिलेगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं के लिए एमसीएच विंग में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू करा दी है। इसके साथ ही पुरुषों का अल्ट्रासाउंड जिला अस्पताल में ही होगा। दो जगहों पर अल्ट्रासाउंड होने से लोगों को भीड़ से राहत मिली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगती है। प्रतिदिन 200 के करीब अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। क्योंकि जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड पूरी तरह से नि:शुल्क है। बाहर प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराने पर 600 से 800 रुपये देने होते हैं। इसकी वजह से अस्पताल में भीड़ लग रही है। इसमें महिला व पुरुष का अल्ट्रासाउंड एक ही जगह होता है। महिलाओं की भीड़ अधिक रहती है। इसके साथ ही मरीजों के बैठने के इंतजाम नहीं हैं। मरीज जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते थे।
विज्ञापन

मरीजों की इस प्रकार की समस्या को लेकर अमर उजाला ने 24 मई के अंक में लंबी लाइन, लंबा इंतजार, मरीजों के बैठने तक के नहीं हैं इंतजाम, शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। अस्पताल प्रशासन ने खबर का संज्ञान लिया और महिलाओं का अल्ट्रासाउंड एमसीएच विंग में स्थानांतरित कर दिया। एमसीएच विंग में अल्ट्रासाउंड भी शुरू हो गया। जहां रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. शैलेंद्र चौधरी अल्ट्रासाउंड करने लगे हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में पुरुषों का अल्ट्रासाउंड हो रहा है। जहां रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. गोपाल ने मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
अल्ट्रासाउंड के लिए काफी भीड़ हो रही थी, इससे महिलाओं को दिक्कत उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए महिलाओं का अल्ट्रासाउंड एमसीएच विंग में करा दिया गया है, महिलाएं अब एमसीएच विंग में अल्ट्रासाउंड कराएंगी। दोनों जगहों पर अलग-अलग रेडियोलाॅजिस्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-डॉ. महेश प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed