{"_id":"6498810eaab54ea9bb07ff54","slug":"health-chekup-mela-khalilabad-news-c-7-1-219123-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में चर्म रोग से पीड़ि मरीज रहे सर्वाधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में चर्म रोग से पीड़ि मरीज रहे सर्वाधिक
Sun, 25 Jun 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में दवा लेने के लिए
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया। इस मेले में 1015 मरीजों का उपचार हुआ और दवा दी गई। मेले में चर्म रोग, खांसी, बुखार, उल्टी दस्त के मरीज सर्वाधिक रहे।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार 36 मरीजों की जांचकर उनमें दवाएं दी गईं। शिविर में चर्म रोग से संबंधित मरीज आए, जिनके चेहरे व शरीर पर दाने निकले हुए थे। उन्हें दवा दी गई और पांच दिन बाद फिर बुलाया गया। इसके साथ ही फीवर, खांसी, जुकाम आदि के अधिक मरीज आए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों का इलाज हुआ। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 35 मरीजों का इलाज हुआ। चिकित्सक डॉ. शिव जनम ने बताया कि मेले में ज्यादातर बुखार, पेट दर्द, उल्टी दस्त और खांसी के मरीज रहे। इलाज कराने आए सुजीत, श्याम का कहना था कि तीन दिन से बुखार है, जिसे दिखाने आए। दवा मिली है और तीन दिन बाद फिर बुलाया गया है। धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। यहां भी स्किन रोग से संबंधित मरीज आए। जिन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन
इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सभी 22 केंद्रों पर कुल 1015 मरीजों का इलाज हुआ और दवाएं दी गई।