{"_id":"617adcb86fa0347b787b43ea","slug":"health-check-up-camp-organized-khalilabad-news-gkp414582197","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच, दिया गया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच, दिया गया परामर्श
विज्ञापन

संतकबीरनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें परामर्श दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के तत्वावधान में आयोजित प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक डॉ. रचना यादव व डॉ. रेनू यादव ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. रचना यादव ने कहा कि वर्तमान में भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी पाई जा रही है। ऐसे में उन्हें आहार में प्रतिदिन गुड़ व चना अवश्य लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, घरेलू हिंसा एवं महिला सशक्तीकरण आदि विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान बालिका हेल्थ क्लब का गठन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र प्रताप शाही, प्रीति सिंह, पुष्पलता, नीलम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।