{"_id":"6ae39c1b0aad6bd45f0b6299","slug":"women-beaten-with-sticks-and-clubs-during-a-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159730-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाद में महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाद में महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के तरयापार गांव में पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान विवाद में मां, चाची और बहन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव के आकाश यादव ने चार लोगों पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को देने और तीन दिन तक थाने का चक्कर लगाने के बावजूद उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 25 अगस्त को सुबह करीब 11:00 बजे की है। आकाश यादव के घर पर एक छोटा पारिवारिक कार्यक्रम था। इसमें उसके कुछ दोस्त और परिचित आए थे। इसी दौरान उसकी मां निर्मला देवी खेत में गोबर डालने जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में मौजूद सुमन, वंदना और साक्षी गोबर डालने को लेकर गालियां देने लगीं। विरोध करने पर तीनों ने निर्मला देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
शोर सुनकर आकाश की चाची और बहन खुशी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि इसी दौरान रामकेश लाठी लेकर आ गया। इसके बाद सभी ने आकाश की मां, चाची और बहन को लाठी-डंडों पीटा।
आरोप है कि वंदना और साक्षी ने निर्मला देवी के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आकाश और घर आए मेहमान मौके पर पहुंचे तो तीनों महिलाएं मारपीट की शिकार हो रही थीं। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी चले गए। आकाश का आरोप है कि उसने डायल-112 पर सूचना दी लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी विवाद और मारपीट जारी रही।
एसओ हरेंद्र पाठक ने बताया कि मामले में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी प्रथम कोर्ट के आदेश पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।