फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Honoring Promising Children in Karate

Sant Kabir Nagar News: कराटे में होनहार बच्चों का सम्मान

Fri, 30 Oct 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Honoring Promising Children in Karate
पौली में कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। इंटरनेशनल जापान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शिवबखरी में हुआ। इसमें पौली ब्लॉक के 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस विकास खंड पौली के 18 होनहारों ने अपना परचम लहराया। इन सभी को प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव ने पदक व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
कोच प्रभारी राम बचन यादव ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता में दीपक कुमार, सोनाक्षी यादव, प्रियांशु यादव, सलोनी, उज्जवला गौतम, अंकुश, रितिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह से 11 प्रतिभागियों ने रजत पदक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक सभी तरह का विकास होता है। खेल को खेल की भावना से देखा जाए तो सबसे महत्वपूर्ण खेल की प्रतियोगिता कराटे की प्रतियोगिता मानी जाती है जहां प्रशस्तिपत्र पाकर बच्चों में खुशी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र यादव, रामजग यादव, जितेंद्र यादव, सुभाष अग्रहरि, नरसिंह प्रजापति, जितेंद्र गुप्ता, मनीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed