फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health awearness

Sant Kabir Nagar News: यूथ फेस्टिवल आयोजित कर युवाओं को करेंगे जागरूक

Sat, 09 Sep 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
health awearness
संतकबीरनगर। एचआईवी के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए यूथ फेस्टिवल और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता में विद्यालयों को शामिल करने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि यूथ फेस्टिवल का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी के बारे में जानकारी देना है। राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति सामाजिक मिथकों को दूर करना, आहार, पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन शैली के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए रील मेकिंग, क्विज, मैराथन और ड्रामा प्रतियोगिता कराया जाएगा। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एसडी ओझा, अपर सीएमओ डाॅ. वीपी पांडेय, अपर सीएमओ डॉ वीके सोनी, सुभाष चंद्र यदुवंशी, अखिलेश सिंह, ईश्वर चंद्र चौधरी, कविता पाठक, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed