फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Head Constable of Bakhira Police Station transferred to Police Lines for negligence in duty.

Sant Kabir Nagar News: ड्यूटी में लापरवाही पर बखिरा थाने का मुख्य आरक्षी लाइन हाजिर

Mon, 03 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Head Constable of Bakhira Police Station transferred to Police Lines for negligence in duty.
संतकबीरनगर। कर्तव्यों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों में बखिरा थाने पर तैनात एक मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइंस संबद्ध (लाइन हाजिर) कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मेंहदावल की आख्या के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरक्षी के विरुद्ध ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता संबंधी आरोपों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया गया। विभागीय नियमों के तहत आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट किया है कि अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed