{"_id":"6adba826e38cdee13a0fb72b","slug":"hawker-jailed-for-attempted-murder-pleads-for-release-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159426-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास में बंद फेरी वाले ने की रिहाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास में बंद फेरी वाले ने की रिहाई की गुहार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कारागार में शुक्रवार को बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान हत्या के प्रयास के मुकदमे में निरुद्ध एक फेरी वाले ने अपनी परेशानी बताते हुए रिहाई की गुहार लगाई। अन्य बंदियों ने भी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। उन्हें नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया गया।
जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी अनन्या साह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने की।
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के मितौली गांव निवासी अमन उर्फ मुजीव ने बताया कि वह संतकबीरनगर में फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। इसी दौरान उसने एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया। उसके मुताबिक, युवती के मायके जाने के बाद बखिरा थाने में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि युवती भी उसके खिलाफ बयान दे रही है। बंदी ने अधिकारियों से उसे जेल से छुड़ाने की गुहार लगाई। हालांकि, ये उसके अपने पक्ष में दिए गए दावे हैं।
इसी तरह दुधारा थाना क्षेत्र के देवापार गांव निवासी बंदी तौलन ने बताया कि उसका एक मित्र उसे मोटरसाइकिल देकर किसी स्थान पर ले जाने के लिए कहकर गया था। वह मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा तो बेलहरकला पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की थी।
कार्यक्रम के दौरान दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्याएं रखीं। संबंधित अधिकारियों ने नियमानुसार उनके निस्तारण की बात कही। इस मौके पर डिप्टी डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल प्रज्ञा श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर मोतीलाल गुप्ता, जेल पीएलवी सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।