फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Have petitioned against Kotedar

कोटेदार के खिलाफ ज्ञापन दिया

Mon, 25 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Mon, 25 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहिया समग्र गांव छितही के निवासी निसार अहमद, मोहम्मद तालिब, असाद, सऊद अहमद, इरशाद आलम, मुहम्मद युनूस, तुफेल अहमद, मुहम्मद मुस्तकीम, शानुल्लाह, मुहम्मद असलम, जावेद अहमद ने गत 19 जनवरी को आयोजित तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था, कि गांव में स्थित उचित दर विक्रेता द्वारा राशन वितरण में धाधली की जा रही है।
 कोटेदार द्वारा दो लीटर मिट्टी का तेल लेने पर 17 प्रति लीटर के हिसाब से दिया जाता है। तीन लीटर मिट्टी का तेल देने पर 18 रुपया प्रति लीटर के हिसाब से वसूल किया जाता है।
विज्ञापन

 खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत कोटेदार द्वारा यूनिट के हिसाब से राशन उठाया गया है। राशन कार्ड जारी न होने के कारण कोटेदार सूची के हिसाब से राशन न देकर अपने चहेते को राशन देकर खानापूर्ति कर रहा है। इसी तरह चीनी वितरण में भी धांधली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उपरोक्त ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोटे की जांच के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर बार बार समय दे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर तीन दिन दिन के अंदर कोटे की दुकान की जांच नहीं की गई तो गांव के लोग तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे।
  जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed