{"_id":"6390d77bbdc0a53a8f6fab3c","slug":"hapg-college-champion-in-badminton-competition-khalilabad-news-gkp460098195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में एचआपीजी कॉलेज चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में एचआपीजी कॉलेज चैंपियन
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में प्रतिभाग करती बलरामपुर और बस?
- फोटो : KHALILABAD
बैडमिंटन प्रतियोगिता में एचआपीजी कॉलेज चैंपियन
एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की छात्रा रूपाली को पराजित किया
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबंद्ध अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल मुकाबले में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद की छात्रा शाहीन चैंपियन घोषित की गईं।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. प्रताप विजय कुमार ने बताया कि एचआरपीजी कॉलेज की छात्रा शाहीन ने एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर की छात्रा रूपाली को 21-18, 20-22, 21-16 के अंतर से पराजित किया। युगल मुकाबले में एचआरपीजी कॉलेज की शाहीन एवं श्वेता ने एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की रूपाली एवं आरुषि को 21-18, 21-18 के अंतर से दो सीधे सेटों में पराजित किया। महिला महाविद्यालय बस्ती की टीम तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार रूंगटा, प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत तय रहती है, इसलिए हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए।
इस दौरान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. विपिन तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अमित भारती, डॉ. अमर सिंह, डॉ. अनुभव, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. मनोज भारतीय आदि मौजूद रहे।