{"_id":"625aff4ee479c1527077c96f","slug":"hanuman-birthda-celebrated-khalilabad-news-gkp4335979118","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन
महुली हनुमान गढी मंदिर मे हनुमान जयंती मनाते भक्त ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
महुली के हनुमान गढ़ी में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। संकट मोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को महुली कस्बे के हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। पंडित वाचस्पति द्विवेदी और पुजारी पंडित दयानंद द्विवेदी के मंत्रोच्चार के बीच महंत गौतम दास ने पूजन किया।
पंडित वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार यानी संकटमोचन हनुमान का जन्म हुआ था। इन्हें संकटों और विपत्तियों को दूर करने वाले देवता भी कहा जाता है। इस बार हनुमान जयंती पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। गजकेसरी, शंख, विमल और समाधि नाम के चार राजयोग बन रहे हैं। साथ ही रवियोग भी दिनभर रहेगा। वहीं 31 साल बाद हनुमान जयंती पर शनि अपनी ही राशि यानी मकर में हैं और शनिवार भी है। इस दौरान पूजन-अर्चन के साथ भजन, सोहर और मंगलाचार हुआ। लोगों ने आराध्य देव हनुमान की स्तुति कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर गिरीशचंद द्विवेदी, पंडित चंद्रहास त्रिपाठी, दिलीप यादव, राधेश्याम मद्धेशिया, छोटेलाल वर्मा, जियालाल वर्मा, धीरेंद्र पांडेय, श्रवण मिश्र, अजय मद्धेशिया, बैजनाथ मद्धेशिया, राजू झा, जेपी गुप्ता, रामदेव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
शनिचरा बाजार समेत कई स्थानों पर हुआ भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर शनिचरा बाजार समेत कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
शनिचरा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हनुमान वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मंटू भैया ने कहा कि जिस तरह पवन पुत्र ने अपना जीवन देश राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित करके मानव जाति को धर्म के रास्ते पर चलने की सीख दी। उसी तरह समाज के सभी वर्ग के लोगों को धर्म के मार्ग पर चलते हुए देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए। पौली, उमरिया बाजार, हैंसर बाजार, मुखलिसपुर, धनघटा आदि स्थानों पर हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मनोज कुमार मिश्रा, अनिल कुमार चौधरी, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र, विक्रम, रामलाल, अंगद आदि मौजूद रहे।