फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hanging high-tension wires are causing deaths, incidents are occurring continuously, and officials are not taking any action.

Sant Kabir Nagar News: लटकते हाई टेंशन तार दे रहे मौत, लगातार हो रही घटनाएं, नहीं चेत रहे अधिकारी

Tue, 14 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 14 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hanging high-tension wires are causing deaths, incidents are occurring continuously, and officials are not taking any action.
वि​धियानी गोरखल मार्ग पर 33 केवीए की लाइन के तारों के नीचे बैठकर मकान का प्लास्टर करते मजदूर व  - फोटो : बाजार में सजी विभिन्न प्रकार की लाइट एवं झालरें। संवाद
संतकबीरनगर। शहर से लगायत देहात क्षेत्र तक लटकते हुए हाई टेंशन तार मौत को दावत दे रहे हैं। लोगों की छताें के बगल से गुजर रहे तारों के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले तीन माह में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो मौतें तो कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में हाईडिल के पास ही हुई हैं। इसके बावजूद अधिकारी मौन बने हुए हैं और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद के बिधियानी मोहल्ले में रविवार को किराये पर रहने वाले एक मार्ट में काम करने वाले कर्मचारी की उसके किराये के आवास में उस समय मौत हो गई थी जब वह 11 केवीए के तार के बगल में मोबाइल से बात कर रहा था। उसी समय उसके मोबाइल में करंट प्रवाहित हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं धनघटा थानाक्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव के पास ढाई माह पूर्व एक 55 वर्षीय महिला की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गत 12 अक्टूबर की सुबह खलीलाबाद की हाईडिल काॅलोनी के बगल में स्थित मुहल्ले में 11 केबीए की लाइन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि लगातार घटनाओं के बाद भी विभाग चेत नहीं रहा है। इसके चलते दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------
हाई टेंशन तारों के बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों के सर्वाधिक मकान
हाईडिल काॅलोनी के अगल बगल की जिन जमीनों से होकर हाई टेंशन के तार जा रहे हैं, उनपर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मकान सबसे अधिक हैं। स्थिति यह है कि कोई बिजली विभाग में लाइनमैन है तो कोई एसडीओ तो कोई अन्य कर्मचारी। सभी के घरों से होकर हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं।
------------------------

33 केबीए की लाइन के नीचे बने हैं मकान
हाईडिल में आने वाली 33 केबीए की लाइन के बीच बने हुए मकान बने हुए हैं। यही नहीं सुरक्षा को दरकिनार करते हुए इस उच्च क्षमता की लाइन के नीचे भी लोगों ने घर बनवा लिए हैं। स्थिति तो यह है कि यह उच्च क्षमता की लाइन पांच फिट दूर से ही झटका देती है। इसके बावजूद लोगों ने इसके बगल में तथा तार के नीचे ही घर बनवा लिए हैं।
---------------------------

लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों से तारों के शिफ्टिंग के लिए बात की जाती है, लेकिन उनकी बातों को सुना नहीं जाता है। बिजली के तारों के चलते कई जाने जा चुकी हैं, लेकिन अधिकारी मौन बने हैं।

-गोरखनाथ मिश्रा, विधियानी, हाईडिल काॅलोनी

--------------------------

वर्ष 2012 में भी यहां पर एक युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों के बाद भी विभाग यहां से तारों को हटा नहीं रहा है। ताकि दुर्र्घटनाओं को रोका जा सके।

-अहमद रजा, विधियानी, हाईडिल काॅलोनी
कोट
बिजली का तार पहले से था, लोगों ने उसके नीचे घर बना लिए हैं। अगर लोग तारों को हटाने के लिए प्रस्ताव देते हैं तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed