फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Handball: Manish brought pride to the district by winning bronze medal

हैंडबाल : मनीष ने कांस्य पदक जीतकर जिले का बढ़ाया मान

Fri, 28 Jun 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Handball: Manish brought pride to the district by winning bronze medal
- महाराष्ट्र के नागपुर में हुए राष्ट्रीय पुलिस गेम में जिले के खिलाड़ी ने दिखाया दम
विज्ञापन

- सीआरपीएफ मेरठ में है तैनाती, हरिहरपुर कस्बे के रहने वाले
-25 देशों की अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल स्पर्धाओं में दिखा चुके दम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर के रहने वाले हैंडबाल खिलाड़ी मनीष त्रिपाठी ने 10 जून को महाराष्ट्र के नागपुर में हुए राष्ट्रीय पुलिस गेम में ब्रांज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। मनीष इस समय सीआरपीएफ में बतौर एसआई पद पर मेरठ में तैनात हैं। वह सीआरपीएफ की टीम की ओर से खेल रहे हैं। मनीष अब तक जाॅर्जिया, डेनमार्क, स्वीडन, जाॅर्डन, बैंकाॅक, पाकिस्तान सहित करीब पचीस देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल स्पर्धा में मनीष हिस्सा ले चुके हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के खेल में सीआरपीएफ टीम की ओर से मनीष ने ब्रांज मेडल जीता है। नगर पंचायत हरिहरपुर के रहने वाले मनीष का झुकाव बचपन से ही खेल के प्रति रहा। पिता रघुनंदन त्रिपाठी ने मनीष का दाखिला रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में कराया।
विज्ञापन

घर का कामकाज देखने के साथ माता स्नेहलता त्रिपाठी ने भी एक स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया था। पिता के सपने और मां की प्रेरणा को अपनी प्रगति का आधार बनाकर मनीष निरंतर हैंडबाल की बारीकियों को सीखने में लगे रहे। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर के बाद मनीष का चयन सैफई स्टेडियम के लिए हुआ। यहीं से मनीष के कॅरिअर को मुकाम मिलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जूनियर हैंडबाल की राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हुनर का लोहा मनवाया, उसके बाद मनीष का चयन सीनियर हैंडबाल टीम में हुआ। वह लगातार पचीस देशों में आयोजित हैंडबाल की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में स्वर्ण व अन्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किए। चार साल पहले उनका चयन सीआरपीएफ में सब इंसपेक्टर के पद पर हो गया।

फोन पर हुई बातचीत में मनीष ने बताया कि पिता के संघर्षों का दौर आज भी उन्हें याद है। उनके त्याग और तपस्या का परिणाम रहा जो यह मुकाम हासिल हुआ। मनीष की उपलब्धि पर डॉ. अमरेंद्र पांडेय, आलोक पांडेय, विजय शुक्ल, सुभाष त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed