फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hand pumps so much worse than the water cooler

कहीं वाटर कूलर तो कहीं हैंडपंप खराब

Sat, 16 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hand pumps so much worse than the water cooler
खराब वाटर कूलर। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
आसमान से आग बरस रही है, जिससे दूर दराज से जिला मुख्यालय आने वाले लोग परेशान है, लेकिन पीने का पानी की समस्या का निदान अभी तक नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि कहीं वाटर कूलर खराब पड़े हैं तो कही हैंडपंप बेपानी हो गए है। ऐसे मेें लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार आंख मुदें हुए हैं। 
विज्ञापन

वैसे तो नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर में 16 स्थानों पर लोगों को स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगाए गए है, लेकिन हकीकत यह है कि लगाए गए वाटर कूलर में कई खराब है। स्थिति यह है कि मेंहदावल बाईपास पर लगाए गए वाटर कूलर की टोटियां ही गायब हो गई है। जिससे यह वाटर कूलर बेकार पड़ा है। यह स्थिति तब है जबकि बाईपास चौराहे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न क्षेत्रों के लिए वाहन पकड़ने यहां आते हैं। जो लोग संपंन है वह तो बोतलबंद पानी खरीद ले रहे हैं, लेकिन आम जन को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास पर आए रविंद्र कुमार ने कहा कि कई दिनों से वाटर कूलर खराब है। स्वच्छ व ठंडा पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति विकास भवन की है, यहां पर एक बैंक ने वाटर कूलर लगवाया है। वर्तमान में यह वाटर कूलर बेकार पड़ा है। विकास भवन कर्मियों से लेकर फरियाद के लिए आने वाले भी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। यही नहीं कलेक्ट्रेट में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब है। ऐसी ही स्थिति जूनियर हाईस्कूल परिसर की भी है। यहां भी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि पालिका प्रशासन लोगों को स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। जहां पर वाटर कूलर खराब है, उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed