फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   half yearly exam begins without question paper

बिना प्रश्न पत्र के शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा

Sat, 28 Oct 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
half yearly exam begins without question paper
ब्लैक बोर्ड पर लिखा गया प्रश्न पत्र। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन बिना प्रश्न पत्र के छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रश्न ब्लैक बोर्ड पर शिक्षकों ने लिखकर किसी तरह से काम चलाया। विद्यालयों पर परीक्षा के दौरान काफी अव्यवस्था रही।  
विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। पहले दिन कक्षा छह, सात और आठ की चित्रकला और नैतिक शिक्षा की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र विद्यालयों पर नही थे। विद्यालयों पर बने ब्लैक बोर्ड पर शिक्षकों ने प्रश्न को लिखा था।
विज्ञापन


जिसे देखकर बच्चे उत्तर पुस्तिकाओं पर लिख रहे थे। आलम यह रहा कि जनपद के किसी भी विद्यालय पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा था। इसके साथ ही छात्र छात्राओं को क्रम वार नहीं बिठाया गया था। जिससे परीक्षा की शुचिता प्रभावित हो रही थी। कुछ शिक्षकों ने बताया कि प्रश्न पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर किसी तरह से काम चलाया जा रहा है।  जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध, प्राथमिक विद्यालय गोला रगड़ गंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा आदि विद्यालयों पर बिना प्रश्न पत्र के छात्र परीक्षा दिए। बीएसए माया सिंह ने बताया कि नैतिक शिक्षा और चित्रकला के प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर हेडमास्टर को उपलब्ध कराने का निर्देश था। प्रश्न पत्र क्यों नहीं दिया गया? इसकी जानकारी कराई जाएगी। वैसे सोमवार को सभी विद्यालयों पर प्रश्न पत्र पहुंच जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed