फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   half-baked security resources

आधे-अधूरे सुरक्षा संसाधन के साथ कार्य कर रहे विद्युत कर्मी

Thu, 11 Aug 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
half-baked security resources
कलेक्ट्रेट के पास बिना सुरक्षा उपकरण के फाल्ट को ठीक करते विद्युतकर्मी। - फोटो : KHALILABAD
आए दिन हो रही दुर्घटना, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

कार्य करते समय बखिरा में चली गई थी संविदा कर्मी की जान
संतकबीरनगर। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल रखने में अहम भूमिका निभाने वाले विद्युत कर्मी सुरक्षा संसाधनों की कमी से परेशान हैं। इस कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। सुरक्षा संसाधनों की मांग विद्युत कर्मी लगातार कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जनपद के खलीलाबाद, मेंहदावल, धनघटा में करीब 280 कर्मी दिन रात विद्युत आपूर्ति बहाल रखने के कार्य कर रहे हैं। इसमें अधिकतर संविदा कर्मी हैं, लेकिन इनके पास सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिए आईटीआई प्रशिक्षुओ को हेलमेट आदि मिला है, लेकिन अन्य लोगों को वह भी उपलब्ध नहीं है। दास्तना, सेफ्टी बेल्ट और कुछ अन्य संसाधन दिए गए हैं। दास्ताना उपयोग लायक नहीं है। कर्मचारियों को भी करंट से सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन का इस्तेमाल आवश्यक है। ऐसा न करने पर खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

छह जुलाई को बखिरा क्षेत्र के अमरडोभा स्थित बुधहिया बाजार में खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय संविदा कर्मी लल्लन कसेरा की मौत हो गई थी। वह बखिरा के ठठेरी मोहल्ले का रहने वाला था। इसी तरह के हादसे अन्य जगहों पर हो चुके हैं, लेकिन विद्युत सुधार संबंधी कार्य शुरू करने से पूर्व व कार्य के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल किए बिना ही विद्युत संबंधी कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
इन संसाधनों की रहती है जरूरत
बिजली से संबंधित कार्य के दौरान कर्मचारियों को निर्धारित संसाधनों में सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, अर्थिंग चेन, दस्ताने, सेफ्टी शू, बिजली लाइन दुरुस्त करने के लिए चेन, प्लास, पेचकस आदि संसाधन के साथ काम करना आवश्यक है।

..
कोट
निगम की ओर से कर्मचारियों को बिजली कार्य करने के लिए आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। कर्मचारियों को इनका उपयोग करना चाहिए। जहां संसाधनों की कुछ कमी है तो जल्द पूरा किया जाएगा।
दिव्य रंजन, अधिशाषी अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed