{"_id":"6a4561003d2292aaad00e544","slug":"haiwan-became-sharif-over-refusal-of-marriage-of-teenager-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153086-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी के शादी से इन्कार पर शरीफ बन गया हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी के शादी से इन्कार पर शरीफ बन गया हैवान
Thu, 02 Jul 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पंचायत बेलहर कला में प्रेमी मोहम्मद शरीफ सिर्फ इस बात पर हैवान बन गया उसकी प्रेमिका ने शादी से इन्कार कर दिया। प्रेमिका के शादी से इन्कार पर शरीफ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। दोनों ने पहले किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रेमिका का मोबाइल और सिम लेकर उसे तोड़कर फेंक दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू निवासी नगर पंचायत बेलहरकला टोला पनभरा थाना बेलहरकला का मृतका किशोरी से लगभग एक साल से प्रेम-प्रसंग था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन किशोरी ने मना कर दिया। इससे वह नाराज चल था। इसके बाद उसने अपने गांव के दोस्त मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। 27 जून की रात लगभग 11:30 बजे उसने प्रेमिका को फोन कर कब्रिस्तान के पास मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
प्रेमी की मंशा से अनजान किशोरी उससे मिलने चली गई। वहां दोनों ने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दुपट्टा सागौन के पेड़ से लपेटकर आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया और उसका मोबाइल लेकर भाग गए।
विज्ञापन
सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
आरोपियों की गिरफ्तारी में सर्विलांस ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों की गिरफ्तारी में सर्विलांस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के मोबाइल की काॅल डिटेल व सीडीआर निकाली। इसमें रात के समय अंतिम काॅल आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू की पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम उनके पीछे लग गई। पुलिस ने जब आरोपी के साथ सख्ती से पूछताछ की तो वह पुलिस के तीखे सवालों को काफी लंबे समय तक नहीं झेल पाया और पूरा राज उगल दिया। उससे मिली सूचना के बाद पुलिस ने उसके दोस्त आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले को भी दबोच लिया। पुलिस ने समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।