फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Had molested girl students, had hit them in a scooter

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं से की थी छेड़खानी, स्कूटी में मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत

Sun, 07 Jan 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Had molested girl students, had hit them in a scooter
महुली क्षेत्र के जसुई देवघटा गांव के पास एक जनवरी को हुई थी घटना
विज्ञापन

छात्रा की मौत से परिवार में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/ संतकबीरनगर। मनचलाें ने पांच दिन पूर्व स्कूटी सवार छात्राओं से छेड़खानी कर स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इससे दोनों घायल हो गई थीं। उनका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। वहां शुक्रवार की रात एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
महुली क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि उनकी बहन (22) जेएनएम की छात्रा व बेटी (16) कक्षा 11 की छात्रा घरेलू सामान लेने के लिए एक जनवरी को स्कूटी से नाथनगर गई थीं। वापस आते समय दो बाइक सवार युवक पीछा करते हुए हूटिंग करने लगे। बार-बार मना करने पर भी नहीं माने। उल्टी-सीधी बात करते हुए बाइक सवारों ने स्कूटी पर बैठी बेटी का हाथ पकड़कर खींच लिया। इसके कारण स्कूटी गिर गई। बाइक सवार गिरा देखकर तेजी से भाग निकले। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर उन्हें सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बेटी दुर्घटना बाद कोमा में चली गई थी। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहन गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ महुली अनिल सिंह का कहना है कि परिजन की तहरीर पर आरोपी बाइक सवार अभिषेक निवासी अजांव व विवेक चौधरी निवासी सुकरौली के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अब बेटी की मौत के बाद विवेचना में धारा की बढ़ोतरी की जाएगी।

बेटी के पिता का आरोप है कि बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर पुलिस ने बदलवा दी। इतना ही नहीं उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। मजबूरन शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed