फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Had bought a hammer two days in advance to murder Nandini.

Sant Kabir Nagar News: नंदिनी की हत्या के लिए दो दिन पहले ही खरीद ली थी हथौड़ी

Sun, 21 Apr 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Had bought a hammer two days in advance to murder Nandini.
- मोबाइल फोन व दिए हुए रुपये वापस मांगने के बाद जेल भेजने की धमकी पर बौखलाया प्रेमी
विज्ञापन


- स्टेडिएम में भी मिलने की थी कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा गांव निवासी सुभासपा महिला विंग की नेता नंदिनी राजभर का प्रेमी साहुल राजभर हत्या के नियत से दो दिन पहले की हथौड़ी खरीद ली थी। लगातार फोन करने पर भी बात न हो पाने और फोन व्यस्त होने पर उसने पहले से ही हत्या की तैयारी कर ली थी। नंदिनी से मिलने की कोशिश में साहुल उसका पीछा करते हुए स्टेडियम तक गया था। वहां पर बात न हो पाने के बाद नंदिनी के पीछे से डीघा गांव भी पहुंच गया। मोबाइल और दिए हुए रुपये वापस मांगने पर नंदिनी ने उसको जेल भिजवाने की धमकी दी। जिसके बाद वह बौखलाकर जघन्य हत्या का कदम उठा लिया।

डीघा गांव निवासी नंदिनी राजभर के हत्यारोपी प्रेमी साहुल राजभर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विवेचना अभी जारी है। जांच से जुड़े जिम्मेदारों की माने तो नंदिनी के प्रेमी साहुल ने पहले ही उसके हत्या की पूरी योजना तैयार कर ली थी। रिश्ते सुधारने के साहुल के काफी प्रयास के बाद भी नंदिनी उससे बात नहीं कर रही थी। बार-बार फोन करने पर भी उसका नंबर व्यस्त ही रहता था। घटना के दिन भी साहुल स्टेडियम तक पहुंचकर बात करके रिश्ते सुधारने का प्रयास किया। इससे पहले ही वह नंदिनी की हत्या के लिए लोहे की हथौड़ी खरीद चुका था।
विज्ञापन

स्टेडियम में बात न होने के बाद वह नंदिनी के पीछे उसके गांव तक पहुंच गया। नंदिनी के घर मैसेज भेजकर अपना मोबाइल फोन व धीरे-धीरे करके दिए हुए 26 हजार रुपये की मांग की। जिस पर नंदिनी ने मोबाइल फोन व रुपये देने से इन्कार करते हुए दुबारा मांगने पर उसे जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठा और उसके घर में पहुंचकर ताबड़तोड़ पहले से ही खरीदे लोहे के हथौड़ी से हत्या करके मोबाइल फोन लेकर आराम से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टुकड़े-टुकड़े में ठिकाने लगाया नंदिनी का मोबाइल फोन
प्रेम प्रसंग में मिली बेवफाई से साहुल के मन में नंदिनी के प्रति काफी नफरत भर गया था। उसकी हत्या के बाद वह पहले मेंहदावल बाईपास पर आकर मोबाइल फोन में लगा सिम तोड़कर फेंका। इसके बाद मोबाइल को टुकड़े-टुकड़े में करके विभिन्न स्थानों पर फेंकता गया। अंतिम में बचे हुए मोबाइल के पार्ट को बेलहरकला थाना क्षेत्र के राजघाट पर आमी नदी में ले जाकर फेंकने के बाद वह भूमिगत हो गया।






नंदिनी राजभर हत्याकांड की विवेचना अभी चल रही है। इस दौरान प्रकाश में आ रहे घटना के सभी बिंदुओं को शामिल किया जा रहा है। जल्द ही विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में प्रेषित कर दिया जाएगा।



- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed