फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gyanotsaw celebration

शिक्षा का स्तर बढ़ाने में जुटी है सरकार : राज्यमंत्री

Wed, 17 Mar 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
gyanotsaw celebration
नाथनगर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक को प्रशस्ती पत्र देकर - फोटो : KHALILABAD
शिक्षा का स्तर बढ़ाने में जुटी है सरकार : राज्यमंत्री
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों पर आयोजित हुआ प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न विद्यालयों पर बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आधुनिक व गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि बच्चों को संस्कारयुक्त व नैतिक शिक्षा मिले। तभी उनके अंदर आगे बढ़ने की ललक पैदा होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार शत-प्रतिशत साक्षरता के लिए निशुल्क शिक्षा दे रही है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष दिगपाल पाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा के प्रति बनाई गई रणनीति का असर है कि आज परिषदीय विद्यालय निजी विद्यालयों से बेहतर हो रहे हैं। एसडीआई ध्रुव प्रसाद जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत समृद्ध हस्तपुस्तिका पर आधारित रिमिडियल शिक्षण करने के सौ दिन बाद समस्त बच्चों का अंतिम आकलन होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा चौपाल का आयोजन करके प्रेरणा लक्ष्य, तालिका, मॉड्यूल पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर शिक्षक अरुण कुमार यादव, प्रियंका चौधरी, शशिकला उर्फ बबली जायसवाल, राम करन यादव, वीरेंद्र प्रताप चौधरी, धर्मपाल राव, जया जायसवाल, रविंद्र कुमार, माधुरी जायसवाल, बसंती यादव, जया ओझा मौजूद रहीं। राज्यमंत्री ने शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किया। धर्मसिहवा प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी सांथा परिसर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बीईओ सांथा अनूप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार कहा कि बच्चे देश की नींव हैं, नींव मजबूत होगी तो निश्चित रूप से देश मजबूत होगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर रामनिवास मौर्य, अरविंद कुमार पांडेय, विनोद कुमार राय, अमित कुमार सिंह, अमरेश बहादुर सिंह, विपिन शुक्ल, अरविंद कुमार चौधरी, वेदप्रकाश, दयाशंकर सिंह यादव, लक्ष्मी, फिरदौस आदि मौजूद रहे। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पर बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने कहा की प्रदेश सरकार बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। कायाकल्प योजना से सभी परिषदीय विद्यालय मॉडल स्कूल बनेंगे। बीईओ बीपी मिश्र ने कहा कि अभिभावकों के साथ मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को साझा करें। इस दौरान संजय द्विवेदी, राजीव उपाध्याय, विनोद कुमार, जफीर करखी, अब्दुर्रहीम, शमीम अहमद, मो. आजम, मुख्तार आलम सिद्दीकी, परमात्मा पाठक, जितेंद्र सिंह, राम निवास, बैरागी, इरफान खान, दीपिका पांडेय, सुहेल अहमद, शमा खातून, नुजहत बतूल, अब्दुर्रहमान, राजिया खातून, हिमांशु पांडेय, डॉ. आशीष गौतम आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में धनघटा क्षेत्र के बीआरसी हैंसर बाजार में शिक्षकों व बालिकाओं को सम्मान पत्र देकर उत्साहित किया गया। इस दौरान मनीष यादव, श्रवण कुमार, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, खंड शिक्षाधिकारी ऋषिकेश सिंह, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, अजय बहादुर सिंह, रामजीत यादव, रामकवल, शिवप्रताप राय, राणाप्रताप, दिग्विजय पांडेय, प्रवीण पांडेय, चंद्रकला, रंजना चौधरी, नीतू अग्रहरी, अनू चौधरी, प्रशुल मौर्या, मिठाई लाल, उत्तमचंद चौधरी, चंद्रशेखर भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो है
बच्चों को शिक्षा की गुणवत्ता से जोड़ने के प्रति किया गया जागरूक
संवाद न्यूूज एजेंसी
मेंहदावल। बुधवार को बीआरसी परिसर में शिक्षा क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ अभिभावकों व बच्चों को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता से जोड़ने के प्रति जागरूक किया गया। समारोह में प्रेरक बच्चों व शिक्षकों को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित करते हुए अन्य बच्चों व शिक्षकों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षारत बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उनकी दक्षता को बढ़ाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया काफी सराहनीय है। इसमें शिक्षकों, अभिभावकों, बच्चों को तत्परता से जुड़कर प्रेरणा लक्ष्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का संकल्प लेना होगा। अधिशासी अधिकारी प्रदीप शुक्ला ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की एक प्रमुख कड़ी में शामिल है। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार राय ने कहा कि इसके लिए स्कूलों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन होगा। परिषदीय स्कूलों में कक्षा पांच तक के हर बच्चे के लिए आधारभूत लर्निंग कौशल पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए मिशन प्रेरणा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, एडीओआईएसबी मनिराम, धीरेंद्रनाथ पांडेय, वशिष्ठ प्रसाद, गिरिजेशपति त्रिपाठी, नियाज अहमद खान, अनूप सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रेमप्रकाश दूबे, अरविंद मिश्र, संजय, सुनील शुक्ला, विनोद, चंद्रधर मिश्र समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed